सबसे खतरनाक होती है साजिश
सबसे खतरनाक होती है रंजिश
सबसे खतरनाक होता है खतरा
सबसे खतरनाक होता है पहरा ! 

सबसे खतरनाक होता है मूल्यों का पतन
सबसे खतरनाक होता है पड़ोसी वतन
सबसे खतरनाक होता हे भ्रष्टाचार
सबसे खतरनाक होता है राजनीतिक व्यवहार ! 

सबसे खतरनाक होती है दूरी
सबसे खतरनाक होती है मजबूरी
सबसे खतरनाक होती है प्यास
सबसे खतरनाक होती है रूकती हुई सांस! 

सबसे खतरनाक होती है भूख
सबसे खतरनाक होती है बंदूक
सबसे खतरनाक होता है सच
सबसे खतरनाक होता है भ्रष्ट

नहीं नहीं नहीं

मेरी नजर में 
सबसे खतरनाक है तुम्हारा मौन
सबसे खतरनाक है सब कुछ देखते जाना
सबसे खतरनाक है कुछ ना कर पाना
सबसे खतरनाक है आंखे मूंद बैठ जाना
सबसे खतरनाक है साजिशों में शामिलाना ! 

राकेश कुमार मालवीय

रायपुर 30 नवम्बर 2012