रायपुर के इस इलाके में सड़क के चौड़ीकरण करने के लिए इस वर्षों पुराने पेड़ को काटा जा रहा था।आसपास के लोग जागरुक हैं और वे वर्षों पुराने इस पेड़ को काटने नहीं देना चाहते थे। इनमें से ही एक व्यक्ति को एक आइडिया आया।
उन्होंने पेड़ को गौर से देखा तो उसमें सूंड जैसी एक आकृति नजर आ रही थी। उन्होंने इसे ही पेड़ की रक्षा का सहारा बना लिया।
आसपास के लोगों ने इस पेड़ को सिंदूर से पोतकर गणेश भगवान के जैसी आकृति तैयार कर ली और यहीं पर पूजा पाठ शुरू कर दिया।
अब यह पेड़ पहले के जैसे ही यहां पर खड़ा है और लोग इसे गणेश भगवान की कपा मानकर पूजा अर्चना कर रहे हैं। कई लोग ईश्वर को धन्यवाद दे रहे हैं कि जैसे भी हो पेड़ तो बचा।
1 टिप्पणियाँ