टिकर

5/recent/ticker-posts

पेड़ को मौत से बचाने का एक जतन ऐसा भी

रायपुर के इस इलाके में सड़क के चौड़ीकरण करने के लिए इस वर्षों पुराने पेड़ को काटा जा रहा था।आसपास के लोग जागरुक हैं और वे वर्षों पुराने इस पेड़ को काटने नहीं देना चाहते थे। इनमें से ही एक व्यक्ति को एक आइडिया आया।
उन्होंने पेड़ को गौर से देखा तो उसमें सूंड जैसी एक आकृति नजर आ रही थी। उन्होंने इसे ही पेड़ की रक्षा का सहारा बना लिया।
आसपास के लोगों ने इस पेड़ को सिंदूर से पोतकर गणेश भगवान के जैसी आकृति तैयार कर ली और यहीं पर पूजा पाठ शुरू कर दिया।
अब यह पेड़ पहले के जैसे ही यहां पर खड़ा है और लोग इसे गणेश भगवान की कपा मानकर पूजा अर्चना कर रहे हैं। कई लोग ईश्वर को धन्यवाद दे रहे हैं कि जैसे भी हो पेड़ तो बचा।



एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ

Barun Sakhajee Shrivastav ने कहा…
यह युक्ति भी है और भक्ति भी। भारत में यह तो आसान और पूरे मूर्ति पूजकों को बदनाम करने का बेस्ट तरीका भी। बहरहाल ध्यानाकर्षण के लिए शुक्रिया।